कार चालक महिला ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल

काठगढ़ बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव किशनपुर भरथला के पास रविवार को एक कार और एक्टिवा की टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:07 PM (IST)
कार चालक महिला ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल
कार चालक महिला ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दंपती घायल

संवाद सहयोगी, काठगढ़: बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव किशनपुर भरथला के पास रविवार को एक कार और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इसमें एक्टिवा पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से रूपनगर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां उनकी हालत चिताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया। कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार चालक महिला को थाने में बुलाया है। जानकारी के अनुसार एक कार चंडीगढ़ से से आ रही थी, जिसे अंकिता पत्नी विष्णु वासी चंडीगढ़ चला रही थी। उसके आगे-आगे एक एक्टिवा जा रही थी, जिसे नरिदर कुमार वासी रैलमाजरा चौकी आसरों चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी भोली साथ बैठी थी। जब वह काठगढ़ के नजदीक गांव भरथला हाईवे पर पहुंचे, तो कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर एएसआइ बलविदर सिंह ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी