स्टे की अवहेलना करने पर तीन के खिलाफ केस

नवांशहर थाना काठगढ़ पुलिस ने अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को हैल्थ कैप्स फैक्ट्री के डीजीएम जसविदर सिंह ने शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM (IST)
स्टे की अवहेलना करने पर तीन के खिलाफ केस
स्टे की अवहेलना करने पर तीन के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना काठगढ़ पुलिस ने अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को हैल्थ कैप्स फैक्ट्री के डीजीएम जसविदर सिंह ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अदालत से स्टे मिली हुई थी कि गांव फतेहपुर निवासी जगदीश राम, बहरामपुर निवासी दिलदार खान व भक्खुमजारा निवासी जसविदर सिंह फैक्ट्री के 500 मीटर के घेरे में प्रवेश नहीं करेंगे। ये लोग मजदूरों को भड़काकर अपनी गैरकानूनी मांगों को मनवाने की कोशिश करते हैं। मगर, दो जनवरी को उक्त लोगों ने फैक्ट्री को घेर लिया व कर्मचारियों को जान से मार देने की धमकी। फैक्ट्री को काफी समय घेरे रखे जाने से फैक्ट्री को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। इस बारे में पुलिस ने जगदीश राम, दिलदार खान व जसविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

---------

किशोरी लापता, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने किशोरी के लापता होने और उसे अवैध हिरासत में रखने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को बलाचौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि उसकी 16 वर्ष की बेटी नशा करने की आदी है। कई बार वो नशा करने के लिए घर से भाग जाती थी और खुद लौट आती थी। मगर, एक जनवरी को वो घर से कहीं चली गई है और अभी तक नहीं लौटी है। उसे शक है कि उसकी बेटी को किसी ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद इस बारे मे अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी