प्रदेश सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

नवांशहर पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में नवांशहर में डीसी कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना देकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 04:28 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन
प्रदेश सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता,नवांशहर: पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में नवांशहर में डीसी कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके

प्रधान पूनम माणिक ने कहा कि अश्विनी शर्मा पर जालंधर में आयोजित कार्यक्रम से लौटते हुए जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर पड़ने वाले चौलांग टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह तथा उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने तथा जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे नीच हथकंडों पर उतर आई है । पहले भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमृतसर व लुधियाना के भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था। । पुलिस ने भी इन पर कोई कारवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही। इसके अलावा प्रदेश में कहीं न कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाकर उन पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वरिदर कौर थांदी ,अश्वनी बल्लगन , सुदेश शर्मा, संतोष शर्मा, नम्रता खन्ना, करण लड़ोइया , प्रितपाल बजाज, लक्की शर्मा, राम किशन जाखू, राम नंद भनोट, अनिल धाम, पवन लोमेश, नंद किशोर और संजय चोपड़ा, शिव शर्मा, सुरिदर बगानिया, अजय कटारिया, विजय भाटिया, राहुल चौधरी, धीरज सहजपाल , विक्रम शर्मा, विशाल शर्मा व विकास नारद भी मौजूद थे। इसके अलावा कुलदीप चंदेल, विकास शर्मा, बहादुर चंद अरोड़ा, हिम्मत तेजपाल, संजीव राणा, करण , रानी खान, दिनेश भारद्वाज, प्रिस एरी, गुरप्रीत कौर, प्रोमिला शर्मा, राजिदर सैनी, सुरेश चेची, किरण ठुकराल, लाली जोशी, रवीश दत्ता, प्रवेश चोपड़ा, जीवन कुमार, अरुण शर्मा, नरेश कुमार, पवन अरोड़ा व गुरप्रीत आदि ने भी कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस घटना की कड़े शब्दों में निदा की।

chat bot
आपका साथी