राहों पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत

संवाद सहयोगी, राहों : सिख सद्भावना दल, पंजाब की समूह सिख जत्थेबंदियों व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक क

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 06:25 PM (IST)
राहों पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत

संवाद सहयोगी, राहों : सिख सद्भावना दल, पंजाब की समूह सिख जत्थेबंदियों व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री आनंदपुर साहिब जी के स्थापना दिवस पर निकाले गए नगर कीर्तन का राहों बस स्टैंड में शहर व क्षेत्र की संगत ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पांच प्यारों की देखरेख में धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में पहुंचे विशाल नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर के सभी गुरुद्वारों की कमेटियों के सदस्यों ने श्री गुरु सिंह सभा बस अड्डा राहों में गुरु घर का लंगर व चाय पकौड़ों का लंगर बरताया गया। प्रधान सुखदेव सिंह मान ने बताया कि नगर कीर्तन में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह जी, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह बडाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब को सिरोपे व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए रुमाला भेंट किया गया। इस मौके पर तिरलोचन सिंह, दिलबाग सिंह, केवल सिंह ग्रेवाल, पार्षद कुलवीर सिंह, भूपिंदर सिंह पाहवा, जोगा सिंह काहलों, जोगिंदर सिंह रागी, बालक अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान बाबा राम सिंह दुधाला, शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने बताया कि नगर कीर्तन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना, गुरु के साथ जोड़ना, दूषित वातावरण के कारणों की जानकारी देना है। शहर की संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी