दो कारों की सीधी टक्कर में तीन घायल, एक बठिंडा रेफर

हुस्नर-मधीर रोड पर बुधवार रात को दो कारों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:10 AM (IST)
दो कारों की सीधी टक्कर में तीन घायल, एक बठिंडा रेफर
दो कारों की सीधी टक्कर में तीन घायल, एक बठिंडा रेफर

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : हुस्नर-मधीर रोड पर बुधवार रात को दो कारों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव मधीर निवासी जगजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अपनी कार पर सवार होकर गिद्दड़बाहा से गांव मधीर जा रहे थे। गांव मधीर क पास ही आगे से लाइट पड़ने के कारण हुस्नर की ओर से आ रही महेंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। उसे राजविदर सिंह पुत्र चन्नन सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अकुंश ने घायलों को प्राथमिक सहायता दी। जहां पर जगजीत सिंह और गुरमीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बठिडा रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी