मंदिरों में श्री रामायण एवं श्री दुर्गा स्तुति पाठ शुरू

रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्रों के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मंदिर मां के रंग में रंग गएॉ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:29 PM (IST)
मंदिरों में श्री रामायण एवं श्री दुर्गा स्तुति पाठ शुरू
मंदिरों में श्री रामायण एवं श्री दुर्गा स्तुति पाठ शुरू

संवाद सहयोगी श्री मुक्तसर साहिब

रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मंदिर मां के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मंदिर प्रांगण महामाईं के जयकारों से गूंज रहे हैं।

प्रथम नवरात्र श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री देवी की आराधना की। नवरात्र शुभारंभ से ही श्रद्धालुओं के उपवास भी शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु श्री दुर्गा अष्टमी एवं श्री रामनवमी के दिन कन्या पूजन कर उपवास खोलेंगे। शहर के श्री राम भवन, श्री श्याम मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन, महादेव मंदिर, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर, श्री मोहन जगदीश्वर दिव्य आश्रम समेत जहां विभिन्न मंदिरों में श्री रामायण पाठ शुरू हो गए हैं। वहीं शक्ति मंदिर श्री मनन धाम में श्री दुर्गा स्तुति के पाठ भी हो रहे हैं। यहां श्रद्धालुओं को श्री दुर्गा स्तुति पाठों का महत्व भी बताया जा रहा है। नवरात्रों के समापन उपरांत सभी मंदिरों में श्री रामायण पाठ एवं श्री दुर्गा स्तुति पाठ करने वाली युवतियों व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। शहर के मंदिरों का माहौल महामाई के रंग में रंग गया है।

chat bot
आपका साथी