प्रीतम सिंह भुल्लर बने सोसायटी के प्रधान

बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी की बैठक जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सुखदेव सिंह गिल की अगुआई में मुख्य दफ्तर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 05:09 PM (IST)
प्रीतम सिंह भुल्लर बने सोसायटी के प्रधान
प्रीतम सिंह भुल्लर बने सोसायटी के प्रधान

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी की बैठक जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सुखदेव सिंह गिल की अगुआई में मुख्य दफ्तर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रीतम सिंह भुल्लर को प्रधान, स्वर्ण सिंह सोहल को सीनियर उपाध्यक्ष, मंगत राम को महासचिव, अमित कुमार को कैशियर, अंग्रेज सिंह सलाहकार, गुरपाल सिंह, कृष्ण कुमार, विजय, शमशेर सिंह, पवन कुमार को कारजकारी मैंबर नियुक्त किया गया। इस दौरान डॉ. गिल ने चुने गए नए सदस्यों को बधाई दी तथा उम्मीद की गई कि नए सदस्य जरुरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करेंगे। डॉ. गिल ने बताया कि 23 फरवरी रविवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सरकारी अस्पताल में एक रक्तदान कैंप लगाने की फैसला भी किया है।

chat bot
आपका साथी