युवक को पीटने के आरोप में दस नामजद

संवाद सूत्र गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) बीते दिनों गांव मल्लण में परीक्षा देने आए युवक पर हमला करने के आरोप में थाना कोटभाई पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दस लोगों पर मामला दर्ज किया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। जैतो निवासी युवक रणजोध सिंह ने बताया कि उसका बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा में सेंटर मल्लण का स्कूल बना था। वहीं पर ही उसकी बुआ है। जिसके पास वह रहकर परीक्षा दे रहा था। लेकिन शुक्रवार को वह वापस जैतो चला गया था। वहीं डेलियांवाली निवासी मनतार सिंह के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 05:45 PM (IST)
युवक को पीटने के आरोप में दस नामजद
युवक को पीटने के आरोप में दस नामजद

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

बीते दिनों गांव मल्लण में परीक्षा देने आए युवक पर हमला करने के आरोप में थाना कोटभाई पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दस लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जैतो निवासी युवक रणजोध सिंह ने बताया कि उसका बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा में सेंटर मल्लण का स्कूल बना था। वहीं पर ही उसकी बुआ है। जिसके पास वह रहकर परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार को वह वापस जैतो चला गया था। वहीं डेलियांवाली निवासी

मनतार सिंह के साथ उसकी फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद उसने तो यह बात छोड़ दी थी। वह जब दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षा देने के लिए गया था। जब वह स्कूल में दाखिल होने लगा तो वहीं मनतार सिंह व उसके साथी दो कारों पर आए। जिन्होंने आते ही उस पर हमला बोल दिया। मनतार सिंह ने कहा कि इसे फोन पर बहस करने का मजा चखाते हैं। इतना कहते हुए उन्होंने रॉड व लाठियों से उसे पीटना शुरु कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्रित होने लगे और उनकी ओर भागे। जिसके बाद वह युवक कारों में बैठकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने युवक को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत के कारण अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना कोटभाई पुलिस ने रणजोध सिंह के बयानों पर मनतार सिंह निवासी डेलियांवाली, कर्मवीर सिंह, गुरलाल सिंह निवासी रुमाणा अलबेल सिंह, जैतो को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी