धूमधाम से मनाया गया दीवाली का त्योहार

दीपावली का पर्व लोगों की ओर से धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर ही लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना शुरु कर दी थी। उधर बच्चों ने पटाखे भी बजाने शुरु कर दिए। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग अलग जगह पर पूरा पहरा भी दिया। शाम के समय लोगों ने घरों मे दीपमाला की। कुछ लोगों ने मिठाई खरीदने से भी परहेज किया और अधिकतर लोगों ने बेसन से बनी मिठाई को तरजीह दी। इतना ही नहीं अधिकतर लोग बिस्कुट व अन्य सामान ले जाते दिखाई दिए। अधिकतर लोगों ने फ्रूट की भी खरीददारी की। लोगों ने रिश्तेदारों में देने के लिए भी सूखी मिठाई या ड्राईफ्रूट की खरीद की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 06:41 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया दीवाली का त्योहार
धूमधाम से मनाया गया दीवाली का त्योहार

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

दीपावली का पर्व लोगों की ओर से धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर ही लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। उधर बच्चों ने पटाखे भी बजाने शुरु कर दिए। शाम के समय लोगों ने घरों मे दीपमाला की। कुछ लोगों ने मिठाई खरीदने से भी परहेज किया और अधिकतर लोगों ने बेसन से बनी मिठाई को तरजीह दी।

दीपावली पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में दीप दान किए। इस दौरान घरों में जहां दीयों की रोशनी से दीपमाला की गई। वहीं लोगों ने जगमगाती लडि़यों से भी लाइ¨टग की। पूरा शहर दीयों की रोशनी व आसमान आतिशबाजी व चंडोल के प्रकाश से जगमगा उठा। दीप दान से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी, गणेश जी, मां सरस्वती व कुबेर देवता की आराधना की।

दीपावली पर जहां तमाम मंदिरों में खूब रौनक रही। वही, गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढ़ी साहिब (श्री दरबार साहिब) में भी दीपमाला की गई, जिसकी मनमोहक छटा देखते ही बनती थी। सैकड़ों की तादात में संगतों ने श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर जहां माथा टेका, वहीं मिट्टी के दीए व मोमबत्तियां जलाकर दीपमाला की। इस मौके पर रागी-ढ़ाडी जत्थों ने संगत को कीर्तन से निहाल किया।

chat bot
आपका साथी