मलोट में हरपाल संधू बने प्रधान

संवाद सूत्र गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) जिले भर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपंन्न हुआ। जिसमें वकील भाइचारें ने बढ़ चढ़कर उत्साह से मतदान किया। गिद्दड़बाहा में हरदीप सिंह भंगाल जीतकर छठी बार प्रधान बने। जबकि मलोट में हरपाल सिंह संधू ने प्रधानगी पद पर जीत दर्ज की। जिले भर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान करवाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:30 AM (IST)
मलोट में हरपाल संधू बने प्रधान
मलोट में हरपाल संधू बने प्रधान

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

जिले भर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गिद्दड़बाहा में हरदीप सिंह भंगाल छठी बार प्रधान बने। जबकि मलोट में हरपाल सिंह संधू ने प्रधानगी पद पर जीत दर्ज की। जिले भर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान करवाया गया। सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक मतदान हुआ। इसमें गिद्दड़बाहा में कुल 86 में से 81 लोगों ने प्रधानगी पद के लिए मतदान किया। हरदीप सिंह भंगाल को 49 व ललित कुमार को 32 मत प्राप्त हुए। हरदीप सिंह भंगाल ने 17 मतों से जीत दर्ज करते हुए छठी बार प्रधानगी पद पर कब्जा जमाया।

मलोट में कुल 150 में से 149 लोगों ने मतदान किया। जिनमें हरपाल संधू को 88 व उसके प्रतिभागी अजैब सिंह संधू को 61 मत प्राप्त हुए। जबकि सेक्रेटरी केलिए प्रत्याशी सुखदीप कौर जोशन को 85 मत मिले जबकि हरप्रीत सिंह भुल्लर को 64 मत प्राप्त हुए। जिसमें सुखदीप कौर जोशन जेतू रही।

मुक्तसर में उप प्रधान के लिए सुखमंदर सिंह लाली ने मनजीत कौर को 129 मतों से पराजित किया। मुक्तसर में कुल 344 में से 309 लोगों ने मतदान किया। संयुक्त सचिव पद में रामानंद बांसल ने अपने विरोधी प्रत्याशी सरबजीत कौर को 13 मतों से हराया। जीते हुए प्रत्याशियों का उनके सहयोगियों ने मुंह मीठा करवाया और जीत का जशन मनाया।

इस मौके पर अंकुश नारंग, राजू चावला, कंवलजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में वकील मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी