झगड़ा छुड़ाने आए व्यक्ति को मारी कैंची, घायल

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब अनाज मंडी में दो लोगों की लड़ाई में छुड़वाने आए तीसरे व्यक्ति को ते

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 04:24 PM (IST)
झगड़ा छुड़ाने आए व्यक्ति को मारी कैंची, घायल
झगड़ा छुड़ाने आए व्यक्ति को मारी कैंची, घायल

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

अनाज मंडी में दो लोगों की लड़ाई में छुड़वाने आए तीसरे व्यक्ति को तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौड़ रोड निवासी ¨टकू ने बताया कि वह रात को मंडी में गेहूं के पास रखवाली के लिए बैठा था। उनके पास ही विशाल कुमार उसका दोस्त भी बैठा था। किसी बात को लेकर उसका रवि कुमार के साथ मामूली झगड़ा हो गया। जिसके बाद रवि कुमार व विशाल कुमार आपस में हाथापाई होने लगे। उन्हें हटाने के लिए वह आगे आया। उसने दोनों को अलग कर दिया। जिसके कुछ देर बाद ही रवि कुमार ने कैंची लाकर उसके पेट में दे मारी। जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन वहां से डाक्टरों ने ¨टकू की गंभीर हालत के कारण फरीदकोट मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

थाना सिटी प्रभारी ते¨जदरपाल ¨सह ने बताया कि उनकी ओर से रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी