भंडारे के संबंध में शोभायात्रा 30 को

जय माता चितपूर्णी धर्मशाला ट्रस्ट गिद्दड़बाहा की बैटक ट्रस्ट के चेयरमैन पवन बांसल की प्रधानगी में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 11:29 PM (IST)
भंडारे के संबंध में शोभायात्रा 30 को
भंडारे के संबंध में शोभायात्रा 30 को

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : जय माता चितपूर्णी धर्मशाला ट्रस्ट गिद्दड़बाहा की बैटक ट्रस्ट के चेयरमैन पवन बांसल की प्रधानगी में हुई। इसमें रविवार को ट्रस्ट के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। चेयरमैन पवन बांसल व प्रधान गुलशन बांसल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर साल सावन मेले में माता चितपूर्णी के दरवार में भंडारा लगाया जाता है जो इस साल एक अगस्त से आठ अगस्त तक लगाया जाएगा। 30 जुलाई को शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर कंजक पूजन कर माता चितपूर्णी की आराधना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश काका, भगवान दास आहूजा, रवि सिगला, कुलदीप बांसल, चेतन बांसल, राकेश गर्ग बिट्टू, विपन बांसल, दीवान चंद सचदेवा, दिनेश बांसल, प्रमोद शर्मा, सुरिदर बांसल, हैप्पी चोटियां, कुलदीप वितरणा, छिदी चोटियां, प्रेम गर्ग, महेश बांसल, सुशील बांसल व लाजपत जिदल भी माजूद थे।

chat bot
आपका साथी