किसानों का कोई अहित नहीं होगा : अशोक भारती

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता अशोक भारती ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीे होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
किसानों का कोई अहित नहीं होगा : अशोक भारती
किसानों का कोई अहित नहीं होगा : अशोक भारती

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता अशोक भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी तीन अध्यादेश किसानों के विरोध में नहीं बल्कि उनके हकों को प्रफुल्लित करने के लिए लाए गए हैं। इसका एमएसपी से कोई लेना-देना नहीं है। गेहूं व धान पर एमएसपी पहले की तरह ही रहेगी। इस मुद्दे को कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेता बेवजह तूल देकर भुना रहे हैं। अशोक भारती ने ये बात शनिवार को स्थानीय सिटी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उनके साथ पंजाब कार्यकारिणी सदस्य गुरविदर सिंह भगता भी मौजूद थे।

अशोक भारती ने कहा कि केंद्र ने यह अध्यादेश किसानों के समर्थन में लागू किए हैं। इससे किसानों का कोई अहित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले ही दो बार यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि फसलों पर एमएसपी देने की नीति जारी रहेगी। इस मामले में किसी का विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में इसलिए खामख्वाह विरोध कर रही है ताकि वह 2017 चुनाव में लोगों के साथ किए वादों से ध्यान भटका सके, क्योंकि कांग्रेस ने चुनाव दौरान लोगों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए। कांफ्रेंस के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश राजेश गोरा पठेला ने सभी का आभार जताया। साथ ही जिला स्तर पर की जा रही गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इस मौके उपाध्यक्ष संदीप गिरधर, महा सचिव जीवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल, महासचिव अनुराग शर्मा व राजकुमार भठेजा समेत अन्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी