बाल दिवस पर बच्चों को कापियां बांटीं

मंडी हरजी राम स्थित सरकारी हाई स्कूल (लड़के) में बाल दिवस बच्चों को कापियों बांट कर मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 03:38 PM (IST)
बाल दिवस पर बच्चों को कापियां बांटीं
बाल दिवस पर बच्चों को कापियां बांटीं

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

मंडी हरजी राम स्थित सरकारी हाई स्कूल (लड़के) में बाल दिवस बच्चों को कापियां बांट कर मनाया गया। स्कूल इंचार्ज सुमन सचदेवा और टीचर्ज यूनियन नेता वरिन्द्र बजाज ने विद्यार्थियों को बाल दिवस बारे विस्तार के साथ बताते भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को याद किया।

यूथ अग्रवाल सभा के नेता रोकी गर्ग और उनके परिवार द्वारा प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षा के जरूरतमंद बच्चों को कापियां बांटी गई। स्कूल स्टाफ की तरफ से गर्ग परिवार का सम्मान किया गया। इस मौके स्कूल के हैड टीचर अंजू बाला, लवली, मोनिका कटारिया, रेनू बांसल, वीरपाल कौर, हरप्रीत कौर, सिम्पल रानी, नितिन और जतिदर कुमार सहित स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद था।

शिवालिक स्कूल में भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर नन्हे छात्रों ने मिलकर बालदिवस के रूप में मनाया। स्कूल के डायरेक्टर हरीश ग्रोवर ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के भाषण व चार्ट प्रतियोगिता भी करवाई गई व चाचा नेहरू की वेशभूषा में सजकर विचार प्रकट किए। नेहरू के जीवन का विस्तृत व्याख्यान प्रिसिपल वीना ग्रोवर ने किया। भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने एक दूसरे से बढ़चढ़कर नेहरू जी के जीवन को समर्पित भाषण दिया, भाषण प्रतियोगिता में यकश व यशमिता प्राइमरी सेक्शन, मिडल में युवराज व सीनियर में वंशिका विजयी रही। चार्ट मेकिग प्रतियोगिता में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर बनाने वाले विशाल कक्षा सातवीं को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी