सच्चे लोग शिव को प्रिय : पंडित जोशी

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब झूठ बोलने वाले लोग शिव को प्रिय नहीं हैं। इसी कारण भोलेनाथ ने माता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 04:23 PM (IST)
सच्चे लोग शिव को प्रिय : पंडित जोशी
सच्चे लोग शिव को प्रिय : पंडित जोशी

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

झूठ बोलने वाले लोग शिव को प्रिय नहीं हैं। इसी कारण भोलेनाथ ने माता पार्वती का त्याग कर दिया था। क्योंकि उन्होंने भगवान राम से सीता रूप में मिलने के बाद भोलेनाथ से झूठ बोला था। शिव का अर्थ है शुभ व शंकर का अर्थ है कल्याण करने वाला। शुभ व कल्याणकारी ¨चतन, चरित्र तथा अकांक्षाए बनाना ही शिव अराधना है। ये विचार गांव फत्तनवाला में राजकुमार चंडीगढ़ (पीडब्लयूडी) द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान माता भगवती के प्रचीन मंदिर में पं. पूरन चन्द्र जोशी ने समूह श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शिव पूजन में भक्त को मस्तिक में चंदन व भस्म धारण करनी चाहिए तथा बिना रूद्राक्ष धारण किए पूजा नहीं करनी चाहिए। पूजा में भस्म को गंगाजल के साथ मस्तिक पर लगाएं तथा भगवान शिव को तीन मुंह वाला बेलपत्र बहुत ही प्रिय है उसे अवश्य ही चढाएं। उन्होंने कहा कि शिव शंकर तो बडे़ ही भोले हैं व अपने भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। पं. जोशी ने शिव चालीसा का जाप भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर का परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा।

इस मौके पर गुरमीत सिह, गुरमीत कौर कोटकपूरा, कमलेश, मोतीलाल, रत्न लाल, वर्मा नंद, प्रीति ¨सगला आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी