महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

थाना अजीतवाल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 06:10 AM (IST)
महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना अजीतवाल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानेदार सुनीता रानी ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर पर पिछले 15 दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। जब चार फरवरी को घर पर अकेली थी तो उसके घर पर काम कर रहे प्रेम सिंह ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया तथा वह अपने आपको किसी तरह छुड़ाकर घर से बाहर आ गई तथा पति को बताया। थाना अजीतवाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी