गांव कड़ियाल में मिनी जंगल का संत सीचेवाल ने किया उद्घाटन

। राउंड ग्लास फाउंडेशन संस्था की ओर से कोटईसे खां ब्लाक के गांव कडि़याल में मिनी जंगल निर्मित कर वन मोहत्सव समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 10:29 PM (IST)
गांव कड़ियाल में मिनी जंगल का संत 
सीचेवाल ने किया उद्घाटन
गांव कड़ियाल में मिनी जंगल का संत सीचेवाल ने किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी,मोगा

राउंड ग्लास फाउंडेशन संस्था की ओर से कोटईसे खां ब्लाक के गांव कडि़याल में मिनी जंगल निर्मित कर वन मोहत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यह वन महोत्सव एक से 17 जुलाई के बीच पंजाब भर में आयोजित होने वाले पौधारोपण अभियान का हिस्सा है। इसके तहत संस्था की ओर से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।

वन महोत्सव का उद्घाटन विख्यात पर्यावरणविद् व पद्मश्री पुरस्कार करने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने किया। इस दौरान एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना भी मौजूद थे। संत सीचेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जितने अधिक पौधे लगाएंगे, उतना ही पर्यावरण शुद्ध होगा, इससे हमारी नदियां कम प्रदूषित होंगी। इसलिए जरूरी है कि पंजाब भर में इस तरह के पौधारोपण अभियान चलाए जाएं।

बीते वर्षों में संत सीचेवाल सुलतानपुर लोधी में 160 किलोमीटर लंबी काली बेई की सफाई का अभियान चलाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।

राउंड ग्लास फाउंडेशन एक से 17 जुलाई के बीच पंजाब के 75 गांवों एक लाख पौधे लगा रही है और 75 मिन्नी जंगल बनी रही है। यह अभियान फाउंडेशन के पंजाब पहल के लिए चलाए प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इनमें से कई पेड़ स्थानीय जैव विविधता को पुन जीवंत और बहाल करने में मदद करेंगे। इससे जल चक्रों को विनियमित करने में भी मदद मिलेगी। यही नहीं स्थानीय लोगों की सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

--

चार जिलों में चलेगा अभियान

राउंड ग्लास फाउंडेशन के विशाल चावला ने बताया चार जिले में जिनमें संगरूर, फरीदकोट, मोहाली और मोगा में अभियान चलेगा। इस मौके मुख्य रूप से उपस्थित संत सीचेवाल का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त कया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद राज्य में वन क्षेत्र को बहाल करने के लिए एक अरब पौधे लगाना है। प्लांट फार पंजाब मुहिम के तहत अब तक चार लाख पौधे लगाए जा चुके है। विशाल चावला ने कहा के इस मुहिम में पंजाब को हरा भरा बनाने के लिए पंचायतें, समुदाय, युवा, क्लब भी उनका साथ दे रहे हैं। इसके तहत पीलू, रोहेड़ा, देसी बेरी, रेरू जैसे विलुप्त होते जा रहे देसी पौधे रोपित किए है। इस पहल से प्रेरित होकर पिछले साल राज्य के विभिन्न गांवों के 70 किसानों ने अपने खेतों में छोटे जंगल बनाए हैं।

वनस्पति शात्री एमएस रंधावा ने की थी शुरुआत

वन महोत्सव एक वार्षिक पौधारोपण उत्सव है। इसकी शुरुआत वर्ष 1947 में एक सिविल सेवक और वनस्पति शास्त्री एमएस रंधावा ने की थी। तब से अब तक वन महोत्सव मनाने और पेड़ लगाने की परंपरा जारी है। यह त्योहार पूरे देश भर में जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है, जब मानसून सीजन की शुरुआत होती है। जब वृक्षारोपण गतिविधयों के समर्थन के लिए मिट्टी पर्याप्त नम होती है।

राउंड ग्लास फाउंडेशन पर एक नजर

राउंडग्लास फाउंडेशन संस्था पंजाब में साल 2018 से काम कर रही है और संपूर्ण कल्याण के सिद्धांत को लागू करके स्वस्थ, खुशहाल और अधिक जीवंत पंजाब का निर्माण कर रहा है। संस्था राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक निवेश करके बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें खेल पंजाब, जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलने के अवसर दे रही है।

chat bot
आपका साथी