कैंब्रिज स्कूल ने ऑनलाइन मनाया रक्षाबंधन

मोगा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व ऑनलाइन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 03:13 PM (IST)
कैंब्रिज स्कूल ने ऑनलाइन मनाया रक्षाबंधन
कैंब्रिज स्कूल ने ऑनलाइन मनाया रक्षाबंधन

संवाद सहयोगी, मोगा

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व ऑनलाइन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा अमर सागर की संचालक सुखजीत कौर द्वारा स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह को राखी बांधकर पर्व की शुरुआत की गई। सुखजीत कौर ने कहा कि हमें यह पर्व बहन और भाई के असीम प्यार को जागृत रखने के लिए मनाना चाहिए। इस दिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। वहीं स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह ने भी पर्व की बधाई देते हुए सुखजीत कौर का राखी बांधने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व की अपनी महत्ता है। हमें यह पर्व शांति एवं भाईचारे के संदेश के साथ और बहन-भाई के रिश्ते को अमर बनाए रखने के लिए मनाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी