श्री राम शरणम् आश्रम में करवाई प्रार्थना सभा

श्री राम शरणम् आश्रम मे वीरवार रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 05:14 PM (IST)
श्री राम शरणम् आश्रम में करवाई प्रार्थना सभा
श्री राम शरणम् आश्रम में करवाई प्रार्थना सभा

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री राम शरणम् आश्रम मे वीरवार रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल भाई बहनों ने सबसे पहले परमेश्वर के राम नाम का ध्यान किया। दीनबंधु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ का गायन कर नरेश बजाज टिकू ने प्रार्थना सभा का आगाज किया। उसके उपरांत आश्रम के भजन गायक जिनमें पूनम गोयल ने भजन सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है राजी हैं हम उसी में जिसमें तेरी रजा है, नीना खुराना ने भजन गुरुदेव मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना का गायन किया, संजय अरोड़ा ने भजन दर-दर मैं तो भटक रहा था अपना बनाया सतगुरु ने गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रदीप भैया ने कहा कि जिस प्रकार बीते वर्ष परमेश्वर का आशीर्वाद तथा उसके लिए दरबार में धन्यवाद किया बीते वर्ष हमसे जो भी गुनाह हुए उसके लिए परमेश्वर के दरबार से हाथ जोड़कर क्षमा याचना की। प्रदीप भैया ने बताया कि एक जनवरी शाम साढ़े छह से आठ बजे तक महासत्संग व भजन संध्या राम शरणम् आश्रम में होगी। समूह शहरवासियों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया।

chat bot
आपका साथी