रंजिशन झगड़े में एक घायल, सात नामजद

मोगा थाना मैहना के तहत गांव तलवंडी में भंगेरिया में लगभग सात-आठ महीने पहले हुए एक झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस ने घायल के बयान सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM (IST)
रंजिशन झगड़े में एक घायल, सात नामजद
रंजिशन झगड़े में एक घायल, सात नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा

थाना मैहना के तहत गांव तलवंडी में भंगेरिया में लगभग सात-आठ महीने पहले हुए एक झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस ने घायल के बयान सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि गांव तलवंडी भंगेरिया के रहने वाले मनदीप सिंह ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया है कि सात-आठ माह पहले उसका सरदारा सिंह, जगसीर सिंह व जगत सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश के चलते 27 जून की दोपहर उक्त आरोपितों ने अपने चार अन्य साथियों समेत के साथ उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस पर उसे सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी