छाती के रोगों का कारण है धूम्रपान : डॉ. गुप्ता

मोगा शहीदी पार्क में लायंस क्लब मोगा रायल द्वारा रक्तदान कैंप के साथ साथ छाती के रोगों का चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:41 PM (IST)
छाती के रोगों का कारण है धूम्रपान : डॉ. गुप्ता
छाती के रोगों का कारण है धूम्रपान : डॉ. गुप्ता

संवाद सहयोगी, मोगा : शहीदी पार्क में लायंस क्लब मोगा रायल द्वारा रक्तदान कैंप के साथ साथ छाती के रोगों का चेकअप कैंप लगाया गया।

इस दौरान दीप अस्पताल लुधियाना के एमडी डॉ. विकेश गुप्ता ने बताया कि छाती के रोग एलर्जी, हेरिडीटी, स्मोकिग, छाती में इन्फेक्शन रहना इस बीमारी का मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि बार बार खांसी आना, श्वास का फूलना, छाती में आवाजें आना, पावों में सुजन आना, खांसी के साथ रक्त आना, व्यक्ति का वजन का कम होना, रात को सोते समय नींद में खराटे आना छाती के रोग का मुख्य लक्षण है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न हो तो यह कैंसर का रूप धारण कर सकती है।

उन्होंने बताया कि छाती के एक्सरे, ईसीजी, एलर्जी टेस्ट, ब्लड की जांच, टीबी टेस्ट, बलगम की जांच करवाने से इस बीमारी का पता चल सकता है। डॉ. विकेश गुप्ता ने कहा कि रोजाना हल्की सैर करने व फास्टफूड से परहेज कर हम ऐसी बीमारियों से बच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी