रंजिशन युवक पर चलाई गोली, 10 पर केस दर्ज

मोगा : गांव संगतपुरा में रंजिश के चलतेअ दोस्तों के साथ घर वापस जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति ने रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:01 PM (IST)
रंजिशन युवक पर चलाई गोली, 10 पर केस दर्ज
रंजिशन युवक पर चलाई गोली, 10 पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा : गांव संगतपुरा में रंजिश के चलतेअ दोस्तों के साथ घर वापस जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति ने रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयानों पर आरोपित सहित उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत ¨सह ने बताया कि गगनदीप ¨सह पुत्र काका ¨सह निवासी गांव संगतपुरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 7 नवबंर की रात्रि वह अपने दोस्त रेशम ¨सह व मनप्रीत ¨सह के साथ अपने घर जा रहा था तो इस दौरान गांव के ही ज¨तदर ¨सह पुत्र साधू ¨सह ने अपने 10 अज्ञात साथियो के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेरकर उस पर पिस्तौल से सीधा फायर कर दिया जोकि उसकी टांग में लगा। इसके बाद आरोपितों ने उस पर तेजधार हथियारों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसने बताया कि रंजिश यह है कि गोली मारने वाले ज¨तदर ¨सह को शंका थी कि उसकी बहन के साथ उसकी बातचीत है। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद गोली मारने वाले ज¨तदर ¨सह समेत उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी