झंडा पूजन के बाद किया मां भगवती का गुणगान

। माई शीतला दुर्गा भजन मंडली की ओर से चितपूर्णी धर्मशाला में 44वें वार्षिक झंडा पूजन व माता की चौंकी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:47 PM (IST)
झंडा पूजन के बाद किया मां भगवती का गुणगान
झंडा पूजन के बाद किया मां भगवती का गुणगान

संवाद सहयोगी, मोगा

माई शीतला दुर्गा भजन मंडली की ओर से चितपूर्णी धर्मशाला में 44वें वार्षिक झंडा पूजन व माता की चौंकी का आयोजन किया गया।

मंडली के समूह सदस्यों द्वारा जगत जननी मां दुर्गा के दरबार में ज्योति प्रज्वलित व झंडा पूजन की रस्म अदा की गई। मंडली के गायकों द्वारा गणपति आराधना, मंगला चरण का गायन किया। गायक अशोक चंचल ने रंग बरसे दरबार मैया जी तेरे रंग बरसे. तेरा लक्ख लक्ख शुकर मनौंदे हां.. आदि भेंटों से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। मंडली के सेवादार नरेश धीर ने बताया कि मंडली माता की चौकी के उपरांत आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नरेश धीर, दीपक बंसल, बलदेव सिंह रोड़ा, लाल चन्द, शरद सूद, जगरोशन चावला , मनोज गर्ग, संजीव कौड़ा, कृष्ण तायल, प्रेम बांसल, डॉ नवीन सूद, मोहन धीर, इंद्रजीत रही के अलावा अन्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी