हिदुओं ने अपना हक मांग कर देख लिया, अब देंगे टक्कर : राम बचन राय

पंजाब में समय समय पर आने वाली सरकारों ने हिदुओं को नजरअदांज करते रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 03:53 PM (IST)
हिदुओं ने अपना हक मांग कर देख लिया, अब देंगे टक्कर : राम बचन राय
हिदुओं ने अपना हक मांग कर देख लिया, अब देंगे टक्कर : राम बचन राय

संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब में समय समय पर आने वाली सरकारों ने हिदुओं को नजरअदांज करते हुए उनके हकों को पूरा नही किया है, जिसको लेकर अब उनकी पार्टी ने पंजाब की सरकारों को टक्कर देने का मन बना लिया है। यह बात शिवसेना हिंदुस्तान के उप पंजाब प्रधान रामबचन राय ने कही। कहा, बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस वह भाजपा ने सत्ता पाने के लिए शुरू से ही हिदुओं के भावनाओं से खिलवाड़ किया है, जब भी देश में चुनाव आता है, दोनों ही पार्टियों ने हिदू वोटों को हथियाने के लिए अपने हथकंडे शुरू कर देती है, कोई धर्म के नाम पर तो कोई खौफ का माहौल पैदा करना चाहते है। राय ने कहां है कि यह पार्टियों कभी भी हिदू हित की बात करने पर क्यों डर रही हैं और उन्होंने कहा है कि अगर 84 में मारे गए हिदूओं को 781 करोड़ का पैकेज नहीं दिया गया तो कांग्रेस व भाजपा सरकार को इसका जवाब इसी विधानसभा चुनावों में देना पड़ेगा, और जनता इनको अच्छी तरह से धुल चटाएगी। इस बार शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने पंजाब में 50 सीटों का जो ऐलान किए हैं, जिसका पुरजोर हम लोग स्वागत करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि हर संभव हम लोग विधानसभा चुनाव जितेंगे।

chat bot
आपका साथी