शादी में दुल्हन पहना चुकी थी जयमाला, अचानक मच गया कोहराम

दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डाल चुकी थी। अब दूल्हे की बारी थी। जैसे ही दूल्हा गले में जयमाला डालने लगा तो वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 30 Nov 2017 01:09 PM (IST) Updated:Thu, 30 Nov 2017 06:35 PM (IST)
शादी में दुल्हन पहना चुकी थी जयमाला, अचानक मच गया कोहराम
शादी में दुल्हन पहना चुकी थी जयमाला, अचानक मच गया कोहराम

जेएनएन, मोगा। शादी समारोह में कोई मेहमान खाना खाने में व्यस्त थे तो कई डीजे की धुन पर जमकर मौजमस्ती कर रहे थे। उधर, विवाह मंडप पर शादी की रस्में चल रही थी। माहौल पूरी तरह से खुशनुमा था। दूल्हा व दुल्हन के दोस्तों व रिश्तेदारों की हंसी ठिठौली के बीच दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला पहना चुकी थी। अब दूल्हा दुल्हन को जयमाला डालने को तैयार था। इसी बीच, दूल्हा अचानक नीचे गिर गया।

करीब 15 मिनट तक दूल्हे को पानी पिलाकर ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार के इस एकलौते पुत्र की हालत में सुधार न आता देख उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परवाना नगर की गली नंबर दो में रहने वाले खेड़ा परिवार के लड़के सौरव कुमार (27) का विवाह बुधवार रात शहर के विंडसर गार्डन में आयोजित किया गया था। उधर, लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के को किसी तरह की गंभीर बीमारी पहले से थी और लड़के वालों ने बीमारी को जानबूझकर छिपाया है। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई।

बाद में जब दूल्हे की की मौत की खबर मैरिज पैलेस तक पहुंची तो समारोह में शामिल लोग घरों को चले गए। मरने वाले युवक के पिता बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात हैं और सौरव कुमार बिजली बिलों के अलावा अन्य प्रकार के बिलों को अॉनलाइन भरने का काम करता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका लड़का किसी तरह का कोई नशा नहीं करता था और न ही उसे पहले कभी किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी थी।

यह भी पढ़ेंः फौजी दूल्हे सहित अचानक एसएसपी दफ्तर पहुंची बरात, जाने क्या है वजह...

chat bot
आपका साथी