कर्ज माफी के लिए धरने पर डटे किसान

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने शुक्रवार को किरती किसान यूनियन की ओर कर्ज माफी की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 07:05 PM (IST)
कर्ज माफी के लिए धरने पर डटे किसान
कर्ज माफी के लिए धरने पर डटे किसान

संवाद सहयोगी, मोगा : जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने शुक्रवार को किरती किसान यूनियन की ओर कर्ज माफी की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

इस मौके पर किरती किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके ने कहा कि किसानों के सिर बहुत बड़ा बोझ कर्ज का है। इस कर्ज को माफ करवाने के लिए किरती किसान यूनियन तीन दिवसीय तीन दिन का जिला केंद्रों पर पक्का धरना लगाया गया है, क्योंकि कैप्टन सरकार ने जो किसानों से कर्ज माफी का वायदा किया था वह अभी तक पूरी नहीं हुआ। कर्ज की मार के चलते किसान रोजाना आत्महत्याएं कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह साफूवाला ने सरकार से किसानी मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। पंजाब स्टूडेंट्स के प्रदेश नेता मोहन सिंह औलख ने कहा कि सरकार ने रोजगार देने की बजाय रोजगार मेले लगाकर नौजवानों को जलील किया है। इस मौके पर चमकौर सिंह रोडे, बूटा सिंह तखानवध जिला सचिव, बलविदर सिंह रोडे, मोहन लाल सिघावाला, जस्सा सिंह सिघावाला, दविदर सिंह तखानवध आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी