नरेंद्र मोदी का हर प्रयास देश हित में :त्यागी

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व में जहां कई फैसले करके देश वासियों को लाभ पहुंचाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 11:27 PM (IST)
नरेंद्र मोदी का हर प्रयास देश हित में :त्यागी
नरेंद्र मोदी का हर प्रयास देश हित में :त्यागी

संवाद सहयोगी, मोगा : देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व में जहां कई फैसले करके देश वासियों को लाभ पहुंचाया है। वही गत दिनों जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 एवं धारा 35 ए हटाने जाने के बाद से देश में पैदा हुए भावनात्मक माहौल को खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है, ताकि देश के लोगो को इस के प्रति जागरूक किया जा सके। यह बात समाजसेवी व राइटवे एयरलकिस संस्था के डायरेक्टर देव प्रिया त्यागी ने कही। देव प्रिया त्यागी ने कहा कि ऐतिहासिक भूल का ऐतिहासिक सुधार के मूल मंत्र के साथ भाजपा द्वारा पूरे देश में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब देश केवल भौगोलिक आधार पर ही नही बल्कि आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक तौर पर भी एक हो चुका है।

chat bot
आपका साथी