भगवान श्री राम चंद्र का पुतला जलाना सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास

मोगा भगवान श्री राम चंद्र भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। दशहरे के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांव मानवाला में भगवान श्री राम चंद्र का पुतला जलाकर प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की गई है जोकि निदनीय है। यह बात शिव सेना हिदुस्तान के जिलाध्यक्ष अमर कुमार सोनू महिला विग की प्रदेश महासचिव मनदीप शर्मा तथा अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति के संगठन मंत्री हितेश सूद ने कही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 02:44 PM (IST)
भगवान श्री राम चंद्र का पुतला जलाना सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास
भगवान श्री राम चंद्र का पुतला जलाना सद्भावना बिगाड़ने का प्रयास

संवाद सहयोगी, मोगा

भगवान श्री राम चंद्र भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। दशहरे के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांव मानवाला में भगवान श्री राम चंद्र का पुतला जलाकर प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जोकि निदनीय है। यह बात शिव सेना हिदुस्तान के जिलाध्यक्ष अमर कुमार सोनू, महिला विग की प्रदेश महासचिव मनदीप शर्मा तथा अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति के संगठन मंत्री हितेश सूद ने कही है।

उन्होंने कहा कि उक्त घटना को लेकर शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में रोष है। पंजाब में ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है। यह पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उक्त घटना को हल्के में न ले। उन्होंने कहा कि बेशक इस घटना का विरोध होने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस बारे में आरोपितों को शीघ्र काबू कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि पंजाब में अमन व भाईचारा सदैव बना रहे।

chat bot
आपका साथी