पनबस कर्मियों के हवाले की नई बसें

मोगा : मोगा डिपो को ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा दी गई 10 बसों ने जहां बखेड़ा खड़ा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 06:59 PM (IST)
पनबस कर्मियों के हवाले की नई बसें
पनबस कर्मियों के हवाले की नई बसें

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा डिपो को ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा दी गई 10 बसों ने जहां बखेड़ा खड़ा कर दिया था, वहीं ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर आइएएस दिलराज ¨सह ने शुक्रवार को पनबस कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी राज्य स्तरीय की गई हड़ताल को खत्म करवा दिया।

इस दौरान डायरेक्टर दिलराज ¨सह ने मोगा डिपो में आई पनबस की 10 नई बसों में से 9 बसें पनबस कर्मियों को दे दी और पंजाब रोडवेज कर्मचारी यूनियन के हिस्से आती एक बस को डायरेक्टर के आदेशों पर जगरांव डीपू में भेज दिया गया। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद जानकारी देते पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन मोगा के प्रधान सुख¨वदर ¨सह ने बताया कि डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट विभाग ने उनके साथ हो रही धक्केशाही पर तुरंत कार्रवाई की है और डायरेक्टर की ओर से कर्मचारियों को भरोसा दिलाया गया है कि आगामी 15 दिनों में उनकी लंबित मांगो पर भी विचार विमर्श किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही पदभार संभाला है। इसके बाद पनबस कर्मचारी यूनियन द्वारा राज्य भर के 18 डीपू में बंद की गई पनबसों को दोबारा चलाना शुरू कर दिया गया।

प्रधान सुख¨वदर ¨सह ने बताया कि डायरेक्टर के भरोसे पर राज्य स्तर पर घोषित की गई 10 सितंबर की हड़ताल को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। उन कहा कि राज्य स्तर पर उनकी मांग है कि पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारियों को बिना शर्त के रेगूलर किया जाए। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की भांति उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएं। ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए। अवैध लागू की गई शर्तों को तुरंत खत्म किया जाए। दो दिन में हुआ 15 लाख का नुक्सान

मोगा डिपो के जीएम राजेश्वर ग्रेवाल का कहना है कि पनबस कांट्रेक्ट कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल कते दौरान दो दिन में मोगा डीपू को करीब 15 लाख रुपये का घाटा पड़ा है। जिसके संबंध में उनके द्वारा रिपोर्ट बनाकर उच्चधिकारियों को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी