प्रतिबंधित दवाओं व चूरापोस्त के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

जिला पुलिस ने महिलाओं को नशे के तौर पर प्रयोग में आने वाली 100 गोलियां 100 कैप्सूल और 24 किलोग्राम चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 06:30 AM (IST)
प्रतिबंधित दवाओं व चूरापोस्त के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
प्रतिबंधित दवाओं व चूरापोस्त के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कोटइसेखां : जिला पुलिस ने महिलाओं को नशे के तौर पर प्रयोग में आने वाली 100 गोलियां, 100 कैप्सूल और 24 किलोग्राम चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है।

थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव महेशरी संधुआ के नजदीक गश्त के दौरान जसवीर कौर उर्फ रूमा पत्नी हरफूल सिंह निवासी गांव महेशरी को 100 प्रतिबंधित गोलियों व 100 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना कोटइसे खां के एसआइ जगतार सिंह ने बताया कि गांव नसीरपुर जानिया के नजदीक गश्त के दौरान राजी पत्नी मुखत्यार सिंह निवासी चीमा रोड कोटइसे खां को 24 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी