गरीबों के कर्ज माफ करे केंद्र सरकार : हिम्मतपुरा

मोगा गांव बिलासपुर के बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा में महिला कर्जा मुक्ति आंदोलन के तहत मजदूर मुक्ति मोर्चा द्वारा बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM (IST)
गरीबों के कर्ज माफ करे केंद्र सरकार : हिम्मतपुरा
गरीबों के कर्ज माफ करे केंद्र सरकार : हिम्मतपुरा

संवाद सहयोगी, मोगा

गांव बिलासपुर के बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा में महिला कर्जा मुक्ति आंदोलन के तहत मजदूर मुक्ति मोर्चा द्वारा बैठक की गई। इसे मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के आगू हरमनदीप सिंह हिम्मतपुरा व आंबेडकरी आगू सोनी हिम्मतपुरा ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं जिन्होंने निजी फाइनांस कंपनियों से कर्जा लिया हे, वे लॉकडाउन लगने के कारण इसे वापस करने में असमर्थ हैं। महामारी के दौरान लगे क‌र्फ्यू के कारण गरीब परिवारों के रोजगार खत्म हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार इन परिवारों के कर्ज माफ करे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कारपोरेट घरानों के करोड़ों रुपये माफ किए हैं, जबकि गरीब परिवार आज भी दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है। वहीं अब निजी फाइनांस कंपनियों के मुलाजिम घरों में आकर लोगों को कर्ज वापसी के लिए परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कर्ज माफी की मांग को लेकर 22 अगस्त को मोगा शहर में मजदूर मुक्ति मोर्चा प्रदर्शन करेगा। जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि जो गरीब परिवार कर्ज वापस करने में असमर्थ हैं, उनका कर्ज माफ करवाया जाए। साथ ही निजी फाइनांस कंपनियों के मुलाजिम घरों में आकर लोगो को परेशान करना बंद करें।

chat bot
आपका साथी