दहेज उत्पीड़न में सात के खिलाफ केस

थाना निहालसिंह वाला पुलिस दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में ससुरालियों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:45 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में सात के खिलाफ केस
दहेज उत्पीड़न में सात के खिलाफ केस

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना निहालसिंह वाला पुलिस दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में ससुरालियों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना निहालसिंह वाला के सहायक थानेदार बेअंत सिंह ने बताया कि गांव तख्तूपुरा निवासी बूटा राम पुत्र बलदेव राज ने एक नवंबर 2019 को एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रहमपाल कौर की शादी 18 नवंबर 2015 को दीपक कुमार निवासी मल्लिका, सिरसा, हरियाणा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने कई बार पंचायती तौर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते रहे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़िता के पति दीपक कुमार, ससुर सुरेंद्र पाल, सास गीता रानी, ननद प्रवीण रानी व रजिदर निवासी मलेका जिला सिरसा, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी