छात्रों को बताया रंगों का महत्व

द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में नर्सरी बच्चों ने लिए ब्लू डे एवं एल.के.जी के बच्चों के लिए ब्लेक एंड व्हाइट डे का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:40 PM (IST)
छात्रों को बताया रंगों का महत्व
छात्रों को बताया रंगों का महत्व

संवाद सहयोगी, मोगा : द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में नर्सरी बच्चों के लिए ब्लू डे एवं एलकेजी के बच्चों के लिए ब्लैक एंड व्हाइट डे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नर्सरी कक्षा को नीले रंग की आकृतियों से सजाया गया था। बच्चे भी नीले रंग की ड्रेस पहनकर जहां एक नई आभा बिखेर रहे थे, वहीं आसमान की तरह अपने बुलंद हौंसले का इजहार कर रहे थे। स्कूल चेयरमैन इंजी.जनेश गर्ग ने बताया कि बच्चों के वौद्धिक विकास के लिए रंगों की जानकारी के साथ ही उनके महत्व का भी पता होना चाहिए, इसी उद्देश्य के साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो काफी सफल साबित हो रहे हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला, कोऑर्डिनेटर रीमा वांचु, मनमोहन, जेसिवन जेम्स ने बच्चों को विभिन्न तरीकों से नीले रंग की पहचान कराई। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से आसमान नीले रंग का होता है, उसी तरह कलाकृतियों में पानी की पहचान भी नीले रंग के साथ की जाती है। । उन्होंने बच्चों को पानी की बबरदी रोकने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं एलकेजी के बच्चों की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस भी खूब भा रही थी। अध्यापिकाओं ने बच्चों को ब्लेक एंड व्हाइट रंग की पहचान कराने के साथ ही बताया कि सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है, जबकि काला रंग हर रंग को अपने में समा लेता है, जो भी रंग काले रंग पर पड़ता है उसका अस्तित्व खत्म हो जाता है। काला रंग विशालता का प्रतीक होता है।

chat bot
आपका साथी