दीपक व रेणु बाला बने बेस्ट एथलीट

सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन घलकलां में वार्षिक खेलों का आगाज हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM (IST)
दीपक व रेणु बाला बने बेस्ट एथलीट
दीपक व रेणु बाला बने बेस्ट एथलीट

संवाद सहयोगी, मोगा : सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन घलकलां में वार्षिक खेलों का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन मनोज बांसल, डायरेक्टर भावना बांसल, महासचिव प्रेम गोयल, कालेज सामूहिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्वलित कर की। कॉलेज स्टाफ द्वारा प्रबंधकीय कमेटी को फूलों के गुलदस्तें भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने मशाल जगाकर खेलों का आगाज किया।

कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया जिसको प्रबंधकीय कमेटी ने सलामी दी। चेयरमैन मनोज बांसल ने कहा कि खेलें हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फैंकने, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर कला के जौहर दिखाए। अहम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधकीय कमेटी ने मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मुकाबले दौरान बेस्ट एथलीट (लड़का) दीपक और बेस्ट एथलीट (लड़की) रेणु बाला चुने गए। समागम के समापन पर कॉलेज के महासचिव प्रेम गोयल ने आए हुए अतिथियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

यह रहे मुकाबलों के नतीजे

-100 मीटर दौड़ लड़कों में रोहित ने पहला, दीपक ने दूसरा, जसवीर सिंह ने तीसरा स्थान।

-100 मीटर लड़कियों में काजल ने पहला, पलक ने दूसरा, अंजली ने तीसरा स्थान।

-200 मीटर दौड़ लड़कों में इन्द्रजीत ने पहला, दीपक ने दूसरा, आमोलकदीप ने तीसरा स्थान।

-200 मीटर लड़कियों में रेणु बाला ने पहला, पलक ने दगूसरा, रुपेन्द्र कौर ने तीसरा स्थान।

-400 मीटर दौड़ लड़कों में सुनील कुमार ने पहला, दीपक ने दूसरा व इन्द्रजीत सिंह ने तीसरा स्थान।

-400 मीटर लड़कियों में रेणु बाला ने पहला, अंजनी ने गूसरा, पलक ने तीसरा स्थान।

-लांग जंप लड़कियों में रेणु बाला ने पहला, गुरकमल ने दूसरा, पलक ने तीसरा स्थान।

-लांग जंप में लड़कों में आमोलकदीप ने पहला, दीपक ने दूसरा, रोहित ने तीसरा स्थान।

-तीन टंगी दौड़ लड़कियों में मुक्ता, गुरकमल ने पहला, पलक, रेणु ने दूसरा व हरमन, शरणजीत ने तीसरा स्थान।

-तीन टंगी दौड़ लड़कों में रोहित, आमोलकदीप ने पहला, इन्द्रजीत, जसवीर सिंह ने दूसरा, दीपक, साजन ने तीसरा स्थान।

-शॉटपुट लड़कों में आमोलकदीप सिंह ने पहला, इन्द्रजीत सिंह ने दूसरा, ओंकार सिंह ने तीसरा स्थान।

-शॉटपुट लड़कियों में गुरकमल ने पहला, पलक ने दूसरा, अंजली ने तीसरा स्थान।

-बैक रेस लड़कों में आमोलकदीप ने पहला, दीपक ने दूसरा, रोहित ने तीसरा स्थान।

-बैक रेस लड़कियों में प्रभजीत कौर ने पहला, हरमन ने दूसरा, गुरकमल ने तीसरा स्थान।

-जेवलिन थ्रो लड़कों में सुनील कुमार ने पहला, दीपक कुमार ने दूसरा, रोहित ने तीसरा स्थान।

-जैेवलिन थ्रो लड़कियों में मनप्रीत कौर ने पहला, प्रभजीत कौर ने दूसरा तथा मुक्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी