महिलाओं को इशारे करने से रोकने पर की मारपीट

संस, अजीतवाल (मोगा) : महिलाओं को गलत इशारे करने से रोकने पर गांव तखाणवध में तीन नशेड़ियों ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 05:05 PM (IST)
महिलाओं को इशारे करने से रोकने पर की मारपीट
महिलाओं को इशारे करने से रोकने पर की मारपीट

संस, अजीतवाल (मोगा) : महिलाओं को गलत इशारे करने से रोकने पर गांव तखाणवध में तीन नशेड़ियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना अजीतवाल पुलिस ने गांव तखाणवध वासी तीन नशेड़ियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सहायक थानेदार जस¨वदर ¨सह के अनुसार शिकायतकर्ता राजा ¨सह वासी तखाणवध ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपित उनके घर के पास से गुजरते समय उनकी पारिवारिक महिलाओं को गलत शब्दावली बोलने समेत गलत इशारे करते थे, जिसके चलते शिकायतकर्ता आरोपितों को रोकता था। इसी रंजिश के तहत आरोपितों ने 8 मार्च की सुबह गांव में घेरकर उसके साथ मारपीट की और घायल करके मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपित हरप्रीत ¨सह, जस¨वदर ¨सह और तोती वासी गांव तखाणवध के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी