मां दुर्गा की महिमा का गुणगान

संस, मोगा तायल धर्मशाला पुराना बाजार बधनी कला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा इलाका निवासिय

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 01:00 AM (IST)
मां दुर्गा की महिमा का गुणगान

संस, मोगा

तायल धर्मशाला पुराना बाजार बधनी कला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा इलाका निवासियों के सहयोग से बीती रात माता की चौकी लगाई गई। संस्थान के संचालक व संस्थापक आशुतोष महाराज जी की मुख्य सेवादार साध्वी भाव अर्चना भारती ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान कर दरबार में पहुचे श्रद्धालुओं को ज्योति स्वरुप मा दुर्गा द्वारा दिए आत्मिक संदेश को जीवन के अंदर लागू करने की प्ररेणा दी। चौकी की शुरुआत साध्वी चंद्रप्रभा भारती ने श्री गणेश वंदना के साथ की। साध्वी भाव अर्चना भारती ने माता की भेंटों द्वारा संगत को निहाल करते हुए बताया कि समाज के अंदर महिषासुर जैसी शक्तियों का बोलबाला है जो समाज के अंदर अधर्म फैला रही है। इनके प्रभाव से इसान बुरे कर्म कर रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन दुख से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मा एक शक्ति है। मा की कृपा से ही ये जीवन प्राप्त हुआ है। नारी मा के रूप में हमे इस संसार का दर्शन करवाती है। नारी ही बहन, बेटी, मा और पत्नी होती है। इस संसार के अंदर मा ही प्रेम व श्रद्धा की देवी है। इसके अलावा साध्वी दिक्षा भारती, साध्वी किरण भारती, साधवी अंबिका भारती ने भी मा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओ को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल कोछड़, मुनीष मित्तल, राम निवास गोयल प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, परमजीत काला नहिचल, मनदीप झाजी, अजय कुमार झाजी, जय चंद झाजी, टेक रिशी कोछड़, जगजीवन राम बग प्रधान खत्री सभा, दलीप कुमार तायल, खरैती लाल कोछड़ मंडल प्रधान भाजपा, रोबिन सिंगला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी