मॉल की छत गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

नेहरू कॉलेज रोड पर बन रहे मॉल की छत का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप में जख्मी हो गया। सरकारी नेहरू कॉलेज रोड पर रोइल ग्रीन मैरिज पैलेस के साथ एडवोकेट मनमोहन शशि की जमीन 25 साल के लिए मोगा /लुधियाना की एक निजी कंपनी के मालिक लखवीर ¨सह ने लीज पर ली है और इस पर मॉल का निर्माण करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 11:22 PM (IST)
मॉल की छत गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल
मॉल की छत गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

संस, मानसा : नेहरू कॉलेज रोड पर बन रहे मॉल की छत का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप में जख्मी हो गया। सरकारी नेहरू कॉलेज रोड पर रोइल ग्रीन मैरिज पैलेस के साथ एडवोकेट मनमोहन शशि की जमीन 25 साल के लिए मोगा /लुधियाना की एक निजी कंपनी के मालिक लखवीर ¨सह ने लीज पर ली है और इस पर मॉल का निर्माण करवाया जा रहा है।

शनिवार को इस मॉल में दोपहर 2 बजे के करीब इमारत की दूसरी मंजिल की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस की चपेट में आने से मजदूर प्रभु प्रसाद (30 साल) पुत्र राम प्रसाद निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मजदूर बिंदर ¨सह (45 साल) पुत्र गुरदेव ¨सह निवासी गांव तामकोट गंभीर रूप में •ाख्मी हो गया। वर्क सुपरवाइजर मनजीत ¨सह इन दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल मानसा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मजदूर प्रभु प्रसाद को मृतक घोषित किया व उसकी लाश को सिविल अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टर ऋतिका ने बताया कि गंभीर जख्मी मजदूर बिन्दर ¨सह को पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना सीटी -2मानसा के मुखी गुरमीत ¨सह ने बताया कि घटना से संबंधित बनती कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी