कबड्डी में सुनील कुमार बीटेक की टीम ने मारी बाजी

संस,सरदूलगढ़(वि) : भारत ग्रुप आफ कॉलेज में विद्याíथयों की पढ़ाई के साथ-साथ सर्वागीण विकास के लिए कॉ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM (IST)
कबड्डी में सुनील कुमार बीटेक की टीम ने मारी बाजी
कबड्डी में सुनील कुमार बीटेक की टीम ने मारी बाजी

संस,सरदूलगढ़(वि) : भारत ग्रुप आफ कॉलेज में विद्याíथयों की पढ़ाई के साथ-साथ सर्वागीण विकास के लिए कॉलेज प्रिसिपल डॉ.दीपक कुमार की अगुवाई में सालाना स्पो‌र्ट्स मीट कराई गई।

स्पोर्टस मीट के दौरान कबड्डी, बैडमिटन, क्रिकेट, रस्सा-कशी, लेमन रेस, कैरमबोर्ड खेलों में हिस्सा लेकर अपने फन का मुजाहिरा किया। जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्याíथयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कबड्डी में सुनील कुमार बीटेक की टीम ने पहला और हरविन्दर सिंह कंप्यूटर विभाग की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट में खुसवंत सिंह कंप्यूटर की टीम ने पहला और अनमोल कंप्यूटर विभाग को दूसरा स्थान मिला। बैडमिटन (लड़के) में लवदीप सिंह और अरशदीप सिंह बीसीए ने पहला और लवलदीप सिंह और नवजोत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिटन(लड़कियां) में शैफी और सुमनप्रीत कौर बीसीए ने पहला और कमलदीप, मंजू देवी बीसीए ने दूसरे स्थान हासिल किया। रस्सा कशी में लड़कों में ईटीटी विभाग की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, लड़कों के ही बीटेक सिविल इंजिनियर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों की फनी गेमों में कंप्यूटर विभाग और ईटीटी विभाग की टीमों ने स्थान पाया। मैनेजमेंट समिति के सीईओ राजेश गर्ग, मेंबर भूषण जैन और कॉलेज मुखी डॉ. दीपक कुमार मौजूद थे। मैनेजमेंट की ओर से खेलों में हिस्सा लेने वाले विद्याíथयों को सटिर्फिकेट दिए और विजेता टीमें को इनाम दिया गया। मैनेजमेंट समिति ने इस प्रोग्राम के अंत में प्रिसिपल , स्पोर्टस इंचार्ज लवप्रीत सिंह और उनकी स्पो‌र्ट्स समिति स्टाफ और विद्याíथयों का धन्यवाद किया और बधाई दी।

chat bot
आपका साथी