ससुरालियों से परेशान महिला ने फेसबुक पर लाइव हो लगाई गुहार

ससुराल परिवार से दुखी एक विधवा ने फेसबुक पर लाइव होकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:04 AM (IST)
ससुरालियों से परेशान महिला ने फेसबुक पर लाइव हो लगाई गुहार
ससुरालियों से परेशान महिला ने फेसबुक पर लाइव हो लगाई गुहार

जासं, मानसा : ससुराल परिवार से दुखी एक विधवा ने फेसबुक पर लाइव होकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि ससुराल परिवार की ओर से उसे परिवार के कारोबार में हिस्सा न देकर उसे दुखी किया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, वह अपने परिवार समेत शहर के बस स्टैंड के पास रह रही है। शहर में उनकी कई फैक्टियां है। इनमें वह भी हिस्सेदार है।

मोनिका बताती है कि करीब एक साल पहले उनके पति की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके ससुराल परिवार ने उनके परिवार की सार हीं नहीं ली, न ही उसका बनता हक उसे दिया। इसे लेकर वह बहुत परेशान है क्योंकि उसके पति के कारोबार के तहत ही वह घर चलाते थे। मगर उनकी मौत के उपरांत वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे है।

विधवा ने फेसबुक पर लाइव होकर गुहार लगाई मगर कोई उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया व कई बार उसने पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गई मगर वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वही उसके ससुराल परिवार के पास कई बार पंचायतें लेकर उसके मायके परिवार के सदस्य भी आए, मगर अभी तक एक साल बीत जाने के बाद कोई हल नहीं निकला है। पीडि़ता ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं, वह बहुत परेशान हैं।

वहीं इस बारे में जब महिला के ससुराल पक्ष के राजिदर से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं। उक्त महिला को बच्चों का गार्डियन बनने के लिए कहा गया था, ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो। मगर वह मानती नहीं है। बाकी जो पंचायती तौर पर फैसला होगा उनको मंजूर है।

इस बारे में एसएसपी सुरिदर लांबा ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई महिला फरियाद लेकर नहीं आई। उन्होंने कहा कि अगर महिला को कोई परेशानी है तो वह सोमवार को उनके दफ्तर में आकर अपनी समस्या बता सकती है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी