हरी सिंह बने पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन जिला मानसा का जिला कमेटी स्टेट नेता अनिल कुमार बरनाला व दर्शन सिंह चीमा की अध्यक्षता में चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:59 PM (IST)
हरी सिंह बने पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष
हरी सिंह बने पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष

संस मानसा : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन जिला मानसा का जिला कमेटी स्टेट नेता अनिल कुमार बरनाला व दर्शन सिंह चीमा की अध्यक्षता में चुनाव किया गया।

इसमें जिलाध्यक्ष हरी सिंह सहारना, महासचिव रामगोपाल शर्मा, चेयरमैन दर्शन सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बरनाला व भीमसैन सैणी, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह मंदरा व अवतार सिंह भीखी, सहायक महासचिव कृष्ण सिंह कुसला, खजांची राजवीर सिंह भीखी व सहायक खजांची सोम बहादुर, प्रेस सचिव गुरनैब सिंह अतला व सतपाल सिंह, प्रचार सचिव निर्मल सिंह मंढाली व अमर सिंह, जत्थेबंदक सचिव जग्गा सिंह अलीशेर व सुखदेव सिंह कोटली, मुख्य सलाहकार बलविद्र सिंह मानसा चुने गए। वहीं बताया कि 8 मार्च को जिला हैडक्वार्टर पर भूख हड़ताल कर पंजाब सरकार का मटका बस स्टैंड तक प्रदर्शन करके तोड़ा जाएगा। चुनाव इजलास में साथी जनक सिंह फतेहपुर, मक्खन सिंह उड्डत व मेजर सिंह माखेवाला ने भी कैप्टन सरकार व मोदी सरकार की मुलाजिम व लोक विरोधी नीतियों का खुलासा किया। पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन जिला मानसा के चुनाव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नए वोटरों को एपिक कार्ड बांटे

जिला चुनाव अफसर कम कार्यकारी डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका व तहसीलदार चुनाव भारत भूषण की अगुआई में जिले के गांव गंगा अबलू के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में 18 साल की उम्र ग्रुप के नए वोटरों को एपिक कार्ड बांटे गए। इस दौरान स्कूल प्रिसिपल साधू सिंह रोमाणा द्वारा विद्यार्थियों को वोट को अहमियत व नागरिक जिम्मेवारी संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर बूथ लेवल अफसर सूबा सिंह, कुलविदर सिंह, सिकंदर सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी