कलस्टर खेलों की ओवरआल ट्रॉफी पर गुरूकुल अकादमी उभ्भा का कब्जा

ब्लाक स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों में गुरूकुल अकादमी उभ्भा के खिलाड़ियों ने 57 मेडल जीतकर उभ्भा कलस्टर खेलों की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 04:38 PM (IST)
कलस्टर खेलों की ओवरआल ट्रॉफी पर गुरूकुल अकादमी उभ्भा का कब्जा
कलस्टर खेलों की ओवरआल ट्रॉफी पर गुरूकुल अकादमी उभ्भा का कब्जा

संसू, जोगा : ब्लाक स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों में गुरूकुल अकादमी उभ्भा के खिलाड़ियों ने 57 मेडल जीतकर उभ्भा कलस्टर खेलों की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का विशेष स्वागत किया गया। कबड्डी नेशनल स्टाइल (लड़के, लड़कियों) में स्कूल की टीम ने पहला, खो-खो (लड़कियां) में पहला, रस्साकसी (लड़के) में पहला, स्केटिग (लड़के) में पहला, स्केटिग (लड़कियां) में पहला और खो-खो (लड़के) में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रमुख हरप्रीत सिंह, स्कूल प्रबंधक सुभाष गर्ग और सुरिन्दर कुमार ने इस प्राप्ति के लिए विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक गुरजिन्दर सिंह और प्रशिक्षक रजिन्दर कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य में भी शानदार प्राप्तियां कर इस स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर गुरजिन्दर सिंह, सोमा सिंह, रजिन्दर कुमार समेत समूह स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी