कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

कर्ज से परेशान अकलिया के किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 11:54 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

जासं, मानसा : कर्ज से परेशान अकलिया के किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महज ढाई एकड़ जमीन के मालिक किसान पर बैंक और आढ़ती का करीब चार लाख रुपये कर्ज था। पुलिस ने मामले में 174 की कार्यवाही करते हुए मृतक का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। थाना जोगा के मुखी के प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए गांव अकलिया के रूप सिंह (45) पुत्र लक्खा सिंह निवासी वार्ड नंबर आठ अपने घर में रात के 9 बजे के लगभग कमरे में बंद होकर पंखे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी दलजीत कौर ने बताया कि उनके पास करीब ढाई एकड़ जमीन है, मगर उस पर चार लाख के करीब बैंक व आढ़ती का ऋण है। जिसके चलते उसका पति परेशान था तथा बीती रात उसके पति रूप सिंह ने फंदा लगा लिया। मामले के जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया गया है। पुलिस ने मृतक किसान की पत्नी के बयानों पर 174 की कार्यवाही की है व शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौप दिया है। मृतक का एक 18 साल का बेटा है।

chat bot
आपका साथी