किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए किया प्रेरित

संसू, मानसा : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र खोखर कलां में 'उत्पाद बनाए लाभ क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 06:25 PM (IST)
किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए किया प्रेरित
किसानों को सहायक धंधे अपनाने के लिए किया प्रेरित

संसू, मानसा : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र खोखर कलां में 'उत्पाद बनाए लाभ कमाए' नाम पर किसान मेले का आयोजन किया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के सहायक डायरेक्टर डॉ. जतिदर सिंह बराड मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वातावरण दूषित होता है और जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इसलिए पराली को जलाना नहीं चाहिए। उन्होंने पराली की संभाल करने वाली मशीनों पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे मे जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मानसा के सहायक डायरेक्टर डॉ. जीपीएस सोढी ने कहा कि किसान कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ कर अपना जीवन स्तर उपर उठा सकते है। उन्होंने किसानों को अन्य सहायक धंधे के बारे में सिखलाई लेने के लिए प्रेरित किया। इस मेले में विभिन्न विभाग व कंपनियों द्वारा अपने स्टाल लगा कर किसानों को नई नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. गुरनाज सिंह, डॉ. सुदीम मलिक, डॉ. गुरपाल सिंह, हरिदरजीत सिंह, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. भरत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी