बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा पेश कर मोहा मन

स्थानीय माई निक्को देवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 12:48 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:15 AM (IST)
बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा पेश कर मोहा मन
बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा पेश कर मोहा मन

संसू, मानसा : स्थानीय माई निक्को देवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान चौधरी राम लाल एडवोकेट ने रिबन काट कर की ।

उन्होंने बच्चों को अपना भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। इसमें भंगडा, गिद्दा के अलावा कोरियोग्राफी पेश कर सभी का मन मोह लिया। प्रिसिपल मक्खन लाल ने बच्चों को अच्छे नागरिक बनने को कहा व परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। स्टेज सचिव की भूमिका सुनैना, उनीका, हरमन व अंशनूर ने अदा की। इस अवसर पर नवनीत, ममता, मधू, मोनिका शर्मा, प्रियका बांसल, सुनीता रानी, सुष्मा रानी व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी