केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे : सतीश

भारतीय जनता पार्टी जिला मानसा की मीटिग जिला प्रधान मक्खन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे : सतीश
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे : सतीश

संस, मानसा : भारतीय जनता पार्टी जिला मानसा की मीटिग जिला प्रधान मक्खन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें स्टेट कमेटी सदस्य सतीश कुमार गोयल विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाई कमान के आदेश पर जिला मानसा में पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा और मोदी सरकार की लोग हितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया इंचार्ज हरदेव उभ्भा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आमदन को बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर रोहित बांसल, अजैब सिंह होडला, माधो मुरारी शर्मा, अमरजीत कटोदिया, प्रदीप कटोदिया, सतीश गोयल, शशि शर्मा, राज सिंह, नछतर सिंह, सुमीर छाबड़ा, सुखदर्शन शर्मा, सुखवंत सिंह, राजिदर कुमार, अमनदीप शर्मा, पवन जैन, पाल सिंह, परमजीत सिंह, सुरिदर कुमार, यश कुमार, हरदीप सिंह रियोंद, प्रेम कुमार बखशीवाला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी