मांगें मनवाने के लिए बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर स्थानीय बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 01:36 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:15 AM (IST)
मांगें मनवाने के लिए     बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल
मांगें मनवाने के लिए बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल

जासं, मानसा : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर स्थानीय बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के नेता निरपाल सिंह, विकास गोयल व गुरतेज सिंह ने कहा कि सरकार बैंक कर्मचारियों की मागों को अनदेखा कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने माग की कि 20 प्रतिशत तक वेतन बढोतरी की जाए, स्टाफ की संख्या पूरी की जाए, वर्किंग सप्ताह पाच दिन किए जाएं, बेसिक पे में विशेष भत्ते जोड़े जाएं, नई पेंशन स्कीम रद की जाए, बैंक अधिकारियों की ड्यूटी का समय निश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि समूह बैंक कर्मचारी अपनी मागों को पूरा करवाने के लिए दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मागों को पूरा न किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन नेता कुलदीप राय, नितिन गर्ग, प्रवीन गर्ग, प्रतिभा काठ, कर्मवीर लाल, टोनी बासल, पवन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना को पूरा किया जाए और मुलाजिमों की मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर कुदंन सिंह, निशू रानी, नवल कुमार, भुपिंदर सिंह, बीरबल सिंह, दीपक सेठी, शैरी कासल, अकाश गोयल व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी