एडवोकेट अमनदीप कांग्रेस लीगल सेल पंजाब के महासचिव नियुक्त

एडवोकेट अमनदीप सिंह ढूंडा को पंजाब कांग्रेस लीगल सेल का महासचिव मनोनीत किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 11:32 PM (IST)
एडवोकेट अमनदीप कांग्रेस लीगल सेल पंजाब के महासचिव नियुक्त
एडवोकेट अमनदीप कांग्रेस लीगल सेल पंजाब के महासचिव नियुक्त

जासं, मानसा: एडवोकेट अमनदीप सिंह ढूंडा को पंजाब कांग्रेस लीगल सेल का महासचिव मनोनीत किया गया है।

लीगल सेल पंजाब के चेयरमैन हरप्रीत सिंह मुलतानी, पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर सिंह ढिल्लों और जिला परिषद सदस्य अर्हदीप सिंह माइकल ने चण्डीगढ़ में यह नियुक्ति की है।

अमनदीप सिंह ढूंडा ने कहा जो •िाम्मेदारी हाईकमान ने उन्हें दी है उसे वह कड़ी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे।

उन्होंने पार्टी हाईकमान, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, प्रधान सुनील जाखड़ और जिला प्रधान कांग्रेस समिति डॉ. मनोज बाला बांसल का विशेष रूप में धन्यवाद किया।

इस मौके एडवोकेट पर अमनप्रीत भुल्लर, एडवोकेट रघवीर सिंह, जगतार सिंह कोरवाला, अमृतपाल गोगा,सुखदर्शन खारा, बिट्टू भूपाल, एडवोकेट सिमरनदीप सिंह, एडवोकेट हरजसप्रीत संधू, एडवोकेट चन्नप्रीत सिंह, लब्बी जौड़ा,परमजीत सिंह ढूंडा पूर्व एमसी, गुरसेवक सिंह ढूंडा, अमन सिद्धू, रणवीर मानशाहिया व भीष्म शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी