ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित गीत 'आखिरी पन्ना' रिलीज

एचआर क्रिएशन कंपनी ने शहीद सरदार ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित गीत आखिरी पन्ना रिलीज किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 06:13 AM (IST)
ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित गीत 'आखिरी पन्ना' रिलीज
ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित गीत 'आखिरी पन्ना' रिलीज

जासं, मानसा : एचआर क्रिएशन कंपनी ने शहीद सरदार ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित गीत आखिरी पन्ना रिलीज किया।

गीत के लेखक और गायक कंवलजीत ने बताया कि यह गीत हमारे कौम के शहीद ऊधम सिंह की शहादत को समर्पित है। जिन्होंने जलियांवाला बाग का बदला इक्कीस सालों बाद जाकर जरनल एडवायर को केकस्टन हाल लंदन में मारकर लिया था। यह गीत शहीद ऊधम सिंह के जन्मस्थान सुनाम में रिलीज किया गया। इस गीत को संगीतक धुनों से शिगारा है व निताश नीशू ने और जी स्टार मल्टीमीडिया स्टूडियो में इसकी रिकर्डिग की गई। वीडियो के डायरेक्टर उपिंदर राजन ने बहुत ही सभ्यक ढंग से निर्देशन किया है।

प्रसिद्ध गीतकार हैप्पी रामदित्ते वाला ने सरदार ऊधम सिंह का पात्र बखूबी अदा किया है। इस अवसर पर राम मोहम्मद सिंह क्लब सुनाम के सभी अधिकारी संगरूर से दिनेश बांसल राजनीतिक नेता, रजेश पंधेर महासचिव सनातन धर्म सभा मानसा व शरनजीत सिंह पटियाला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी