नर्सिग सिस्टर व वार्ड अटेंडेंट के बिना चल रहा सिविल अस्पताल

राजेश नेगी, मानसा : डॉ. इंद्रजीत ¨सह गिल मेमोरियल सिविल अस्पताल इन दिनों कर्मचारियों की कमी से ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 01:01 AM (IST)
नर्सिग सिस्टर व वार्ड अटेंडेंट के बिना चल रहा सिविल अस्पताल
नर्सिग सिस्टर व वार्ड अटेंडेंट के बिना चल रहा सिविल अस्पताल

राजेश नेगी, मानसा :

डॉ. इंद्रजीत ¨सह गिल मेमोरियल सिविल अस्पताल इन दिनों कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में मेडिकल सुविधा ही मरीजों को मिल रही है पर सीरियस केस को रैफर करने को तरजीह अधिक दी जा रही है। ऐसे में लोगों का सिविल अस्पताल से मोह भंग हो रहा है।

25 स्टाफ नर्स की पोस्ट खाली

जिला सिविल अस्पताल इन दिनों बिना नर्सिंग सिस्टर के चल रहा है। विभाग से हासिल आंकड़ों के अनुसार सिविल अस्पताल में नर्सिंग सिस्टर की पांच पोस्ट सरकार के तरफ से मंजूर हैं पर मौजूदा समय में एक भी नर्सिंग सिस्टर नहीं हैं। जिससे मरीजों की केयर पर भी असर पड़ रहा है। चौबिस घंटे एमरजेंसी सेवा देने के लिए तीन इएमओ की भी कमी है। मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की इमारत भी सिविल अस्पताल का हिस्सा ही है। सिविल अस्पताल में 25 स्टाफ नर्स की पोस्ट भी खाली पड़ी है। स्टाफ नर्स की कमी सीधे तौर पर मरीजों की देखभाल के साथ जड़ी है। नर्सों पर मरीजों की वर्किंग लोड मौजूदा समय में अधिक हो रखा है। इसके अलावा एमएलटी की एक पद, एमएलटी ग्रेड टू के छह पोस्ट,एलए का एक पद भी खाली है। सिविल अस्पताल में 25 वार्ड अटेंडेंट का पद भी खाली पड़ा है।

डॉक्टरों की कमी की दंश भी झेल रहा

सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ डाक्टरों की भी कमी है। जिसका असर भी दी जानी वाली सेहत सुविधाओं पर पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट का पद खाली है। जिसके चलते मरीजों को अपना अल्ट्रा साउंड प्राइवेट सेंटर से ही करवाने पड़ते हैं, एक एमओ(मेडिसन)एमओ(डेंटल) का पद भी खाली है। डाक्टरों की ड्यूटी एडजस्ट करके सिविल अस्पताल में काम चलाया जा रहा है। स्टाफ की कमी का असर मरीजों की सुविधा पर तो हर हाल में पड़ता ही है,यही कारण है कि मरीज सरकारी की बजाय प्राइवेट अस्पताल को तरजीह देने लगता है।

सिविल अस्पतालों में स्टाफ की कमी तो है ही इस संबंधी विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। विभाग समय समय पर स्टाफ की भर्ती हो कर रही रहा है ताकि खाली पड़ी पोस्टों को भरा जा सके। हम अपने लेबल पर कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

डॉ.रेनू सूद,सिविल सर्जन,मानसा।

chat bot
आपका साथी