Youth Congress ने लिया संकल्प, अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब को माफ‍िया से करेंगे मुक्त

वरिंदर ढिल्लों ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में भारी सुधार किए जा रहे हैं। सबसे पहले शिक्षा माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

By Edited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 06:45 PM (IST)
Youth Congress ने लिया संकल्प, अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब को माफ‍िया से करेंगे मुक्त
Youth Congress ने लिया संकल्प, अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब को माफ‍िया से करेंगे मुक्त

लुधियाना, जेएनएन। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सूबे को माफिया राज से मुक्त करने का संकल्प लिया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय अलग-अलग तरह के माफिया की जानकारी सरकार तक पहुंचाएंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। यह फैसला पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।

लुधियाना सर्किट हाउस में पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक व प्रशिक्षण शिविर हुआ, जिसमें यूथ के प्रदेश अध्यक्ष वरिंद्र सिंह ढिल्लो पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। बैठक में सभी जिलों के यूथ इकाई के अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में नए चुने गए अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

बैठक व प्रशिक्षण शिविर के बाद वरिंदर ढिल्लों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में भारी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले शिक्षा माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले माह स्कूलों में दाखिले शुरू होने हैं और अभिभावकों से लूट शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में सक्रिय माफिया की पोल भी खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता माफिया की जानकारी जुटाएगा और उसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति भी यूथ कांग्रेस के सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में लुधियाना शहरी के जिला प्रधान योगेश हांडा व देहाती अध्यक्ष लक्की संधू ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरजोत सिंह ढींढसा, महासचिव अरशद खान राणा, कर्णप्रीत सिंह, बालकरण सिंह, हरजिन्द्र कौर, मोहित महिन्द्रा, उदयवीर सिंह ढिल्लो, सचिव अवजिंद्र सिंह, बालकरण सिंह नंगल, बंटी शैलके, बलप्रीत सिंह, दविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह धालीवाल, हरप्रीत सिंह, हरप्रीत जोसन, हरप्रीत सिंह, मनजोत सिंह, मनवीर सिंह धालीवाल, मुजामिल अली खान, नवजोत सिंह, नवरिंद्रजीत सिंह, प्रमिंद्र सिंह, संदीप सिंह भुल्लर, परविंद्र लापरां, धनवंत सिंह जिम्मी ने भाग लिया। इसके अलावा सभी जिलों के जिला प्रधान भी शामिल रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी